Aapka Rajasthan

Alwar होली पर नेता प्रतिपक्ष बने गायक, कार्यकर्ताओं संग उड़ाया अबीर-गुलाल

 
Alwar होली पर नेता प्रतिपक्ष बने गायक, कार्यकर्ताओं संग उड़ाया अबीर-गुलाल

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  होली पर अलवर में नेता, कार्यकर्ता, महिला, पुरुष, छोटे और बड़ों में खूब रंग जमा। सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी होली का रंग लगाया। होली के दिन वन मंत्री व अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने खूब ठुमके लगाए। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गायिकी का जादू दिखाया।

अलवर शहर में पार्षद जगदीश और ग्रामीण होली खेलते हुए।

वन मंत्री का डांस

राजस्थान सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा के कार्यालय पर भी सुबह से ही लोग आने शुरू हो गए थे। नेता व कार्यकर्ताओं के साथ संजय शर्मा ने कई घंटे तक होली खेली है। वन मंत्री कार्यकर्ताओं के कहने पर डांस करने लग जाते। इससे पहले भी वन मंत्री विशेष अवसरों पर कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाते देखा गया है।

अलवर शहर में बच्चे होली खेलने में लगे रहे।

नेता प्रतिपक्ष बने गायक

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री टीकाराम जूली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अलवर शहर के मोती डूंगरी कार्यालय पर होली खेली। खूब रंग उड़ाया तो जमकर नाचे भी। कार्यकर्ता आते रहे और गुलाल उड़ाते रहे। दोपहर बाद तक यह उत्साह दिखा।