इस दिन सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर करेंगे Alwar जिले का दौरा, नागरिगक अभिनंदन कार्यक्रम का बनेंगे हिस्सा

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर 27 अप्रैल को अलवर आएंगे। वे सुबह 10:15 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर वन मंत्री संजय शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्यपाल ओम माथुर ने अपने राजनीतिक जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है। उनके अलवर आने पर सभी कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उनका अभिनंदन करेंगे। उनके नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को शानदार बनाना है। ताकि इसका संदेश दूर बैठे हमारे शीर्ष नेताओं तक पहुंचे। इसके अलावा वन मंत्री संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का एहसास कराया और कहा कि पार्टी चाहती है कि विकास कार्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रमुख रहे।
भाजपा में पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व देने की परंपरा रही है। जो भविष्य में भी जारी रहेगी। इसके अलावा वन मंत्री ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को उनके बीच भी ले जाना होगा।