राजस्थान के अलवर से सनसनी! 60 बच्चों का धर्मांतरण कराने की साजिश बेनकाब, राज खुलते ही मचा हड़कंप
अलवर जिले के एमआईए थाना क्षेत्र के गोलेटा स्थित सैयद कॉलोनी में अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यहाँ छापा मारकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।बता दें कि गोलेटा स्थित एक निजी स्कूल के पीछे स्थित मिशनरी में 12 से 15 साल की उम्र के करीब 60 बच्चे मिले थे। ये बच्चे गुरुग्राम और देश के कई अन्य हिस्सों से थे। पूछताछ में पता चला कि वहाँ सालों से धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस को यहाँ बाइबिल और ईसाई धर्म की किताबें मिलीं। पुलिस ने अमृत और सोनू को हिरासत में लिया है।
बच्चों और परिजनों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था
यहाँ गरीब वर्ग के बच्चों और उनके परिजनों का ब्रेनवॉश करके उनका धर्मांतरण किया जा रहा था। बच्चों ने बताया कि फादर कहते थे कि श्री राम, श्री कृष्ण, गुरु नानक देव नकली भगवान हैं। असली भगवान ईसा मसीह हैं। इनकी प्रार्थना करने से ही हमें स्वर्ग मिलता है।
अंदर प्रवेश वर्जित, दीवारें भी ऊँची
मिशनरी की दीवारें 15 फीट ऊँची हैं। जहाँ किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। छापेमारी के दौरान दरवाज़ा बंद था। जब दरवाज़ा नहीं खुला, तो विहिप कार्यकर्ता पास के एक घर की छत से कूदकर अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस ने छात्रावास पर छापा मारकर उसे अपने कब्ज़े में ले लिया।
