Aapka Rajasthan

Alwar लोकसभा चुनाव में हरियाणा का साथ देगी राजस्थान पुलिस

 
Alwar लोकसभा चुनाव में हरियाणा का साथ देगी राजस्थान पुलिस

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर हरियाणा में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस का पूरा साथ देगी। इसके लिए अलवर जिले के बॉर्डर एरिया में पुलिस नाके बनाए गए हैं।  अलवर जिले में पहले चरण में 19 अप्रेल को लोकसभा चुनाव कराए गए। राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर का जिला होने के कारण अलवर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। करीब 10 हजार फोर्स तैनात की गई। बॉर्डर एरिया सील किए गए। वहीं, हरियाणा पुलिस ने भी पूरा साथ निभाया। हरियाणा पुलिस ने अलवर के बॉर्डर सटे अपने क्षेत्र में 14 पुलिस नाके लगाए गए थे। जहां 24 घंटे हरियाणा पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। अब हरियाणा में चुनावों को देखते पुराने अलवर जिले में हिसाब से पुलिस प्रशासन ने 14 इंटर स्टेट बॉर्डर नाके लगा दिए हैं। ये नाके रामगढ़, नौगांवा, किशनगढ़बास, तिजारा, भिवाड़ी, बहरोड़, नीमराणा और बानसूर इलाके में हरियाणा सीमा पर लगाए गए हैं। नाकों पर तीन शिफ्ट में 24 घंटे पुलिस जाप्ता तैनात किया गया, जो कि बॉर्डर पार आने-जाने वालों पर निगरानी रख रहा है तथा वाहनों की चैकिंग कर रहा है।

लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। इससे तीन दिन पहले ही 22 मई को अलवर जिले के बॉर्डर इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी। पूरे बॉर्डर एरिया में एक हजार से ज्यादा पैरामिलट्री और पुलिस के जवान तैनात कर दिए जाएंगे। जो कि 24 घंटे पूरे एरिया में निगरानी रखेंगे और फ्लैग मार्च भी करेंगे। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलवर जिले के बॉर्डर एरिया में 14 पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं, 22 मई से पूरे बॉर्डर एरिया में सुरक्षा इंतजाम और बढ़ा दिए जाएंगे।