Aapka Rajasthan

Alwar में एक घंटे तक बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

 
Alwar में एक घंटे तक बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर बानसूर में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पूर्व क्षेत्र में सवेरे से तेज धूप थी। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। शाम पांच बजे आसमान में अचानक बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई।

क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोगों को इस बारिश से राहत मिली। किसानों की बाजरे की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा। इस मौसम में मानसून की बारिश में अभी तक नदी नालों में पानी नहीं आया है। मानसून सक्रिय होने के बाद क्षेत्र में तीसरी बरसात हुई है, लेकिन अभी तक क्षेत्र के तालाब और एनीकट सूखे पड़े हुए हैं। लोगो को अच्छी बारिश का इंतजार है।