Aapka Rajasthan

Alwar जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश, हवा के कारण बढ़ी ठंड

 
Alwar जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश, हवा के कारण बढ़ी ठंड
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शनिवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी रविवार की शाम तक बारिश में बदल गई। शाम को करीब 30 मिनट हुई बारिश से ठंड अचानक और बढ़ गई। वहीं, शहर में जलभराव हो गया। नगर निगम की धड़कनें बढ़ रही थीं, क्योंकि नालों की सफाई चल रही है और जलभराव ने पोल खोल दी। ग्रामीण इलाकों में गेहूं व जौ की फसल को बारिश ने फायदा पहुंचाया। वहीं सरसों की फसल को नुकसान हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार फिर बन रहे हैं। रविवार की सुबह बादल छाए रहे। शाम होते-होते घने हो गए। कम दबाव का क्षेत्र बना और बारिश शुरू हो गई।

प्रमुख मार्गों पर भरा पानी

तेज बारिश के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ देर जलभराव हो गया। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन के आसपास, हनुमान सर्किल व वार्डों में जलभराव दिखा। इन क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से नालों की भी सफाई की गई थी लेकिन हल्की बारिश में ही पोल खुल गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में शनिवार को 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बारिश रबी सीजन की फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे गेहूं , जौ और चने की खेती में पानी की पूर्ति होगी। इससे आगामी दिनों तक नमी बनी रहेगी और पानी की समस्या कम हो जाएगी।

सर्दी के मौसम में किसान बारिश का इंतजार करते हैं। ये बारिश फसल के लिए मुफीद होगी। बारिश सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। जिले के कई क्षेत्रों में सरसों की कटाई शुरू हो गई है। इससे सरसों की फलियों से सरसों नीचे गिर जाएगी। बारिश रबी सीजन की फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे गेहूं , जौ और चने की खेती में पानी की पूर्ति होगी। इससे आगामी दिनों तक नमी बनी रहेगी और पानी की समस्या कम हो जाएगी। सर्दी के मौसम में किसान बारिश का इंतजार करते हैं। ये बारिश फसल के लिए मुफीद होगी। बारिश सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। जिले के कई क्षेत्रों में सरसों की कटाई शुरू हो गई है। इससे सरसों की फलियों से सरसों नीचे गिर जाएगी।