Aapka Rajasthan

Alwar में प्रियंका गांधी की जनसभा, Gehlot और पायलट का दौरा भी होने की सम्भावना

 
Alwar में प्रियंका गांधी की जनसभा, Gehlot और पायलट का दौरा भी होने की सम्भावना 

अलवर न्यूज़ डेस्क, लोकसभा चुनाव का प्रचार परवान चढ़ने लगा है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अलवर में बड़े नेताओं की सभा कराने की तैयारी में जुट गई है। अलवर लोकसभा सीट पर जीत के लिए कांग्रेस ने ललित यादव को राजनीतिक मैदान में उतारा है। पार्टी ने अलवर सीट पर उनकी मजबूती के लिए और अधिक प्रयास करने शुरू कर दिए है। इसी प्रयास के चलते पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अलवर आ सकती हैं।

उनका 15 से 17 अप्रैल के बीच अलवर आने का कार्यक्रम बन रहा है। वे ललित यादव के समर्थन में अलवर में सभा करेंगी। पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से भी नेताओं की सभा और दौरों को लेकर डिमांड मांगी थी। गुर्जर बाहुल्य सीटों पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को बुलाने की डिमांड आई है, वहीं कई विधानसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा करने की मांग की गई है। इन नेताओं के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की भी कई जगहों पर सभा व रैली की जाएगी।