Aapka Rajasthan

Alwar हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत, जाँच जारी

 
Alwar हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत, जाँच जारी 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर अलवर सेंट्रल जेल में मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि वह ओपन जेल में बंद था। वह बुधवार रात करीब पौने नौ बजे आया था। कंपाउंडर ने देखा तो अचेत मिला। हॉस्पिटल लेकर गए, वहां मौत हो गई। ज्यूडिशियल जांच के बाद मौत का कारण सामने आएगा। वहीं परिजन जहर खाने से मौत का कारण मान रहे है। जानकारी अनुसार ओपन जेल का कैदी समसुद्दीन (45) निवासी साहडोली गांव की मौत हो गई। उसका भाई रमजान (42) साल भी 20 साल से हत्या मामले में सजा काट रहा था। दोनों साल 2011 से सेंट्रल जेल में हैं। 2019 से दोनों को ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था।

परिजन लेकर आए तो अचेत हालत में मिला

सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने बताया कि समसुद्दीन ओपन जेल में था। वह बुधवार सुबह जेल से गया था। शाम को 7 बजे तक वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों को फोन किया। वह रात करीब पौने नौ बजे उसे जेल लेकर आए। तब वह अचेत हालत में नजर आया। उसे तुरंत कंपाउंडर ने देखा और हालत गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल में भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत का कारण साफ नहीं

मौत का कारण साफ नहीं है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। नियमानुसार ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए जज को सूचना दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में जहर खाने से कैदी की मौत मान रही है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। वह शराब भी पीता था। मृतक के तीन बच्चे हैं। ओपन जेल वाले कैदी दिन में काम कर सकते और उनको शाम 7 बजे से पहले जेल में आना पड़ता है। हर दिन शाम को उनकी हाजिरी होती है, जो नहीं आता उसके घर पर फोन किया जाता है। फिर भी पता नहीं चलता है कि पुलिस को रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज कराया जाता है।