Aapka Rajasthan

Alwar सैटेलाइट सिटी में लोगों की सांसों में घुल रहा प्रदूषण का जहर

 
Alwar सैटेलाइट सिटी में लोगों की सांसों में घुल रहा प्रदूषण का जहर

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर संयुक्त परिवारों को छोड़कर लोग फ्लैट कल्चर में जा रहे हैं लेकिन वहां सुविधाओं का अभाव है। अपनाघर शालीमार सोसायटी में हवा इस कदर प्रदूषित है कि यहां लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। दरअसल सोसायटी के छह बीघा वाले हिस्से में कचरा उठाकर ले जाने के बजाय इसे घरों के सामने ही जला दिया जाता है। इसका धुआं फ्लैटों में पहुंच रहा है। इससे दुर्गंध उठ रही है। वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। यह जहर धीरे-धीरे सांसों में घुलने लगा है। सीवरेज का पानी सड़कां पर बह रहा है।

यहां ध्वनि प्रदूषण बहुत ज्यादा है। सीवरेज के टैंक साफ करने वाला टैंकर घंटों तक आवाज करता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। सीवरेज ब्लॉक हो गए हैं। गंदा पानी सड़कों पर आता है। कचरा उठाकर मुख्य गेट पर डाल रहे हैं। जगह-जगह कचरा जलाते हैं, यहां पर हर तरफ प्रदूषण है।  यहां पर खाली प्लॉट में कचरा डालकर उसे जला दिया जाता है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। सीवरेज का गंदा पानी बाहर आ रहा है । इससे बच्चे बाहर खेल नहीं पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं करते हैं।

मैं अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर यहां रहने के लिए आया। अब मैं परेशान हूं। यहां कचरा उठाने के बजाय जला रहे हैं। सीवरेज की व्यवस्था भी खराब है। इससे प्रदूषण हो रहा है। 11 नंबर गेट पर कचरा उठता ही नहीं, इसलिए जला देते हैं। हमारे क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं। सड़क पर झाडू नहीं लगती है। हर समय कचरा उड़ता रहता है। ठेकेदार के कर्मचारी मनमर्जी करते हैं। ज्यादा कचरा हो जाता है तो उठाने के बजाय जला देते हैं। दो साल से नालियों की सफाई नहीं हुई। इसका असर सेहत पर हो रहा है। यह कहने को ही सोसायटी है। यहां के हालात गांव से भी बदतर हैं। यहां पर श्वान भी लोगों को नहीं निकलने देते। यहां पर पहले बाउंड्रीवाल थी, जो कि टूट चुकी है। अभी तक नई नहीं बनाई है। पार्क में झूले टूटे हुए हैं। इससे बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है।