Aapka Rajasthan

Alwar में पुलिस जवानों ने खेली होली, जमकर किया डांस

 
Alwar में पुलिस जवानों ने खेली होली, जमकर किया डांस

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  बहरोड़ कोतवाली और सदर थाने में मंगलवार को जमकर होली के रंग बिखरे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को रंग गुलाल लगाकर होली खेली साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। पुलिस के जवानों ने होली गीतों पर जमकर डांस किया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बड़े छोटे का भेद मिटाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस दौरान रंगों की मस्ती में पुलिसकर्मी रंगे नजर आए। बहरोड़ पुलिस थाने पर सुबह 10 बजे से जवानों की मस्ती शुरु हो गई। मैन गेट पर डीजे लगाकर फागुन के गानों के साथ-साथ राजस्थानी, हरियाणवी, भोजपुरी और होली के गानों में खूब धमाल मचाते रहे।

पुलिस कर्मियों के डांस को देखने के लिए लोगों की पुलिस थाने के गंट पर भीड़ लगी रही। गानों में डांस का साथ देने के लिए महिला जवानों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने ने भी खूब डांस किया और अपने साथियों को गुलाल लगाया। डीएसपी कृष्ण कुमार काले रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहनकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां आते ही पुलिस के जवानों ने उन्हें रंग और गुलाल में लाल कर दिया। डीएसपी कृष्ण कुमार, थानाधिकारी महेश तिवाड़ी, सदर थानाधिकारी राजेश कुमार, एएसआई बुद्धाराम, सुरताराम, बाबूलाल, सुरेन्द्र सिंह, जयपाल यादव, एचसी सतीश कुमार, रामकरण यादव, महेन्द्र सिंह, सिपाही हवासिंह, भगवान सिंह, दिनेश चौहान सहित पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा।