Aapka Rajasthan

हनीट्रैप में फंसे पुलिस इंस्पेक्टर और सिपाही ने गंवाए एक करोड़, पुलिस ने गिरोह को दबोचा

 
हनीट्रैप में फंसे पुलिस इंस्पेक्टर और सिपाही ने गंवाए एक करोड़, पुलिस ने गिरोह को दबोचा

अलवर न्यूज़ डेस्क, शहर के अरावली विहार थाने में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल ने दो अलग अलग हनीट्रैप के मुकदमे के दर्ज कराए है। दरअसल, दोनों पुलिसकर्मियों का कहना है कि एक महिला गैंग ने उन्हें हनीट्रैप में फंसा कर फोटो वीडियो बनाकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में सीआई महेंद्र कुमार से करीब 90 लाख रुपए और कांस्टेबल रोहिताश से करीब 6 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके 8 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला के घर तलाशी ली और उसके बाद पुलिस को ब्लैकमेल से संबंधित दस्तावेज मिलने पर आरोपी महिला और उसके एक भाई और एक बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले एएसआई पर लगे थे

सीआई महेंद्र कुमार डीग पुलिस जिले में पोस्टेड है। जबकि कांस्टेबल जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने में पोस्टेड है। गौरतलब है कि यह महिला आरोपी पूर्व में अरावली विहार थाने में पोस्टेड रहे एएसआई को रेप के मामले में गिरफ्तार करवा चुकी है। इसमें पुलिस ने एएसआई रामजीत को दोषी मानते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। वहीं कोर्ट ने एएसआई रामजीत को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। CI महेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2022 में महिला उसके संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई। इसके बाद अन्य माध्यम से कई बार उसकी बातचीत हुई, जिसके बाद मिलना जुलना शुरू हुआ। अलवर आने के बाद महिला के साथ बातचीत शुरू हुई और महिला ने इस दौरान उसके साथ फोटो वीडियो बना लिए, जिसके बाद महिला के द्वारा रेप के मुकदमे में फंसने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल शुरू कर दिया।

आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद महिला के द्वारा मकान खरीदने और अन्य खर्चों के लिए रुपए मांगे गए। इसमें उसके द्वारा करीब 50 लाख रुपए बैंकिंग सिस्टम के जरिए चेक और ट्रांसफर के जरिए महिला को दिए गए हैं। जबकि 40 लाख रुपए नगद महिला को उधार देकर दिए हैं इनके साक्ष्य भी पुलिस निरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट के साथ पुलिस को दिए हैं जिसमें अन्य लोगों से रकम उधारी के साक्ष्य भी मौजूद हैं। इसी तरीके से कांस्टेबल रोहतास में भी करीब 6 लाख रुपए से अधिक की राशि महिला को दी है, जिसमें बैंक की सिस्टम और नगर में शामिल है फिलहाल पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।