Aapka Rajasthan

Alwar में डिजिटल राजनीति के तहत नमो ऐप को लेकर जुटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता

 
Alwar में डिजिटल राजनीति के तहत नमो ऐप को लेकर जुटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर में अंबेडकर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में नमो ऐप कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमो ऐप जिला संयोजक भाजयुमो महामंत्री भविक जोशी ने आने वाली राजनीति को डिजिटल युग बताया और नमो ऐप की कार्यप्रणाली को समझाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सह संयोजक नमो ऐप प्रभारी विशाल पार्थ रहे। विशाल पार्थ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का प्रणेता बताया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कार्यशाला में नमो ऐप पर प्रस्तावना रखी और अलवर लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बनाए जाने पर कार्यशाला में शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। हर कार्यकर्ता को भाजपा प्रत्याशी बन लोकसभा चुनाव में जुट जाने को कहा।

पूर्व विधायक जयराम जाटव ने कहा- हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए नमो ऐप का उपयोग करे। जिससे हम देश के प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ ले सकें। लोगों तक पीएम की सीधी पहुंच हो। जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री शिवलाल मीणा ने नमो ऐप के लक्ष्य के निर्धारित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। महामंत्री रामावतार चौधरी, गोरधन सिसोदिया ने प्रदेश के द्वारा दिए गए नमो ऐप के लक्ष्य और संगठन के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की। भाजपा उपाध्यक्ष हरी शंकर खंडेलवाल, प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, हुकुम फागना ने भी नमो ऐप पर बात की।

भाजपा जिला प्रवक्ता और संयुक्त मोर्चा प्रभारी जितेंद्र गोयल ने कहा नमो ऐप प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लक्ष्य लेकर जाए और लोगों को डिजिटल भारत के नवाचार से जोड़ें।कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला मंत्री धीरज जैन, रीटा सेठी, जिला सह प्रवक्ता नरेश धानावत, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, महेंद्र चौधरी, तुलसी नवालिया, अनूप वाल्मीकि,सोशल मीडिया प्रभारी कुश कौशिक, तरुण जैन, उपाध्यक्ष चतर सिंह गुर्जर, भाजयुमो मंत्री सुरेंद्र यादव, मयंक खंडेलवाल, मनीष यदुवंशी, जिला पार्षद गगन दीप सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।