Aapka Rajasthan

Alwar सामोला में नहीं बनी नालियां, सड़कों पर बहता पानी, जिम्मेदार बेखबर

 
Alwar सामोला में नहीं बनी नालियां, सड़कों पर बहता पानी, जिम्मेदार बेखबर

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के सामोला क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां नगर निगम की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का टोटा है। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं और इस क्षेत्र का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है, लेकिन इसमें पिछले कई वर्षों से यहां नाले-नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। यहां के निवासी नाला और नाली निर्माण की समस्या को नगर निगम के अधिकारी और वार्ड पार्षद को भी बता चुके है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया है। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश आने के बाद इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि यहां पानी का निकास नहीं है। इसके साथ सड़कों का निर्माण भी कई वर्ष पहले हुआ था, जो आज टूट चुकी है।

पानी सात-आठ दिन में एक दिन, सफाई का अभाव: इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है। इसमें सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगा रहते हैं और कचरा सड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। गीला कचरा होने के कारण इसमें मच्छर-मिक्खयों ने अपना ठिकाना बना लिया है। इससे बीमारियां फैल रही है। सफाई के लिए केवल एक-दो कर्मी आते हैं और पूरे क्षेत्र की सफाई किए बिना ही वापस लौट जाते है। इससे कचरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वहीं, यहां पानी की किल्लत भी बनी हुई है। इस क्षेत्र में सात-आठ दिन में केवल एक बार पानी पहुंच रहा है। इससे पानी के लिए हाहाकार मची हुई है।

यूं बताई लोगों ने पीड़ा.

यहां अधिकांश गलियों की सड़के टूटी हैं। साथ ही पानी भरने के बाद लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें गड्ढे बन गए हैं, जो परेशानी का सबब बने हुए हैं। कचरा निस्तारण के भी कोई इंतजाम नहीं हैँ। सामोला यूआईटी के अंतर्गत आता है, लेकिन इसमें बाकी शहर की तरह सुविधाएं नहीं दी जा रही है। इस क्षेत्र में पानी निकास के कोई इंतजाम नहीं है। पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है।