Aapka Rajasthan

Alwar जेल से फरार हुआ हत्यारोपी कैदी, पुलिस तलाश में जुटी

 
Alwar जेल से फरार हुआ हत्यारोपी कैदी, पुलिस तलाश में जुटी 

अलवर न्यूज़ डेस्क, केंद्रीय कारागृह अलवर से हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी 20 फरवरी को खुली जेल से फरार हो गया। अब पुलिस ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और आसपास पड़ताल की है। कैंदी जीवन सिंह पुत्र जगीर सिंह कुंडा मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी है। जिसे सितंबर 2020 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं फरवरी माह में कैदी को खुली जेल में शिफ्ट किया गया था।

जेल के अधीक्षक ने रिपोर्ट दी है कि जीवन सिंह पुत्र जगीर सिंह गोविंदगढ़ का निवासी है। जिसे लक्ष्मणगढ़ कोर्ट से 16 सितंबर 2023 को धारा 302 के अपराध के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। करीब 6 महीने के बाद कैदी जीवन सिंह को खुली जेल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन 20 फरवरी की शाम करीब 7 सात बजे कैदी को उसके कक्ष में देखा तो नहीं मिला। वहां परताला लगा मिला। जेल परिसर में देखा गया। कहीं नहीं मिलने पर उसके घर पर परिजनों से पूछा गया। पता नहीं चला तो कोतवाली थाने में कैदी के खुली जेल से फरार होने की रिपोर्ट दी गई। वहीं उच्च अधिकारियों को भी कैदी के भाग जाने की रिपोर्ट भेजी गई। अब कोतवाली पुलिस कैदी को ढूंढ़ने में लगी है।