Aapka Rajasthan

Alwar नालों पर अतिक्रमण कर बेचा जा रहा था मांस, पुलिस ने बंद 34 दुकानें

 
Alwar नालों पर अतिक्रमण कर बेचा जा रहा था मांस, पुलिस ने बंद 34 दुकानें 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर हाल ही में किशनगढ़बास के रूंध गिदावड़ा में गोकसी की घटना सामने आने के बाद चारों ओर इस पर नजर रखी जा रही है। वहीं, नगर निगम भी अपने दायरे में संचालित अवैध मीट की दुकानों पर शिकंजा कंस रहा है। गुरुवार को नगर निगम, प्रशासन व पुलिस की ओर से शहर में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान मीट की 34 अवैध दुकानें बंद करवाई गईं। चेतावनी भी दी गई।

एसडीएम अलवर प्रतिक जुईकर, नगर निगम आयुक्त मनीष कुमार, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में अभियान शहर के दाउदपुर फाटक के पास संचालित मीट दुकानों से हुआ। कुछ नाले के पास संचालित थीं तो कुछ अग्रसेन पुल के पास। जेसीबी आगे बढ़ती गई। टीम को देखकर कई मीट संचालक पहले ही सामान लेकर चलते बने। कई लोगों को चेतावनी दी गई तो उन्होंने दुकानें बंद कर दी हैं। मछली मार्केट पूरा नाले पर संचालित है, इन्हें हटाया गया। मीट मार्केट अशोका टॉकीज पर भी अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों को बंद करवाया गया। सभी से कहा कि बिना लाइसेंस के दुकानें संचालित नहीं होंगी। आयुक्त मनीष कुमार का कहना है कि लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। नालों पर अतिक्रमण करके मीट की अवैध दुकानें नहीं चलने दी जाएंगी। रेलवे स्टेशन के आसपास की अवैध दुकानें बंद करवाई गईं। पक्की दुकानों में भी मीट कई जगह बेचा जा रहा है। उन दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई।