Aapka Rajasthan

Alwar टपूकड़ा में विवाहिता ने किया सुसाइड, हत्या का आरोप

 
Alwar टपूकड़ा में विवाहिता ने किया सुसाइड, हत्या का आरोप

अलवर न्यूज़ डेस्क, टपूकड़ा क्षेत्र के निंबाहेड़ा गांव में एक विवाहिता ने देर रात अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना लगते ही पीहर पक्ष के लोग निंबाहेड़ा गांव पहुंचे और ससुराल वालों पर विवाहिता को फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच ससुराल पक्ष और पीहर पक्ष के महिला व पुरुषों में हाथापाई की नौबत भी आ गई। सूचना के बाद टपूकड़ा थाना पुलिस निंबाहेडा गांव पहुंची और विवाहिता काजल पत्नी मोनू के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इस दौरान अस्पताल में भी करीब 2 घंटे तक हंगामा होता रहा। जिससे पोस्टमॉर्टम भी समय पर नहीं हो पाया। काफी समझाइश करने के बाद पीहर पक्ष के लोग पोस्टमॉर्टम करने के लिए राजी हुए। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

अलवर के नौगांवा की रघुनाथगढ़ निवासी विवाहिता के पिता सुखराम पुत्र सिब्बन राम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे उसके पास दांदेडा के रहने वाले बिचोले गड्डर का फोन आया था कि आपकी लड़की काजल की मौत हो गई है। हमे पता चला तो हम 5-10 आदमी सुबह उनके घर पर निम्बाहेडी पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। वहां पर गांव के कुछ लोग मिले, उनसे हमने काजल के मरने का कारण पूछा तो उन्होंने हमारे साथ मार-पीट करना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि उसने अपनी 2 लड़कियों की शादी 29 अप्रैल 2017 को की थी। जिसमें बडी लड़की कंचन की शादी सोनू के साथ और छोटी लड़की काजल की शादी मोनू के साथ की थी।

हमने काफी दान दहेज देकर लड़कियों कि शादी की थी। लेकिन ये लोग बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे। हमने कई बार लड़की को पंच पटेलों के साथ मे भेज दिया। लेकिन फिर भी वे लोग लड़कियों के साथ मारपीट करते थे। सोमवार को इन लोगों ने काजल का गला घोंट कर मार दिया। काजल 5 माह की गर्भवती थी। लड़के का पिता हररू और हररू का लड़के सोनू, मोनू और सास श्रेस, ननद मैना और मनीषा, लडके का ताऊ विसराम और विसराम का लडका राजपाल और गांव के कुछ लोग भी इनके साथ शामिल है। इन सभी ने मिलकर काजल को मार दिया। हम इनसे पूछते है कि लड़की कैसे मरी तो ये सभी लोग हमारे साथ मारपीट करते है। इनके द्वारा की गई मारपीट में हमें भी चोट आई है। मृतका के पीहर पक्ष ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।