Alwar में ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत, जानें मामला

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के रिजवास गांव में नीमराणा के तलवाना गांव से शादी में गए युवक की अधिक शराब के सेवन करने से मौत हो गई है। मृतक अपने जीजा के भाई की शादी में गया था। बारात जाते समय अधिक शराब पी ली। देर रात मौत हो गई। मृतक इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार नीमराना थाना के अंतर्गत तलवाना गांव निवासी अक्षय कुमार (27) पुत्र कृष्ण कुमार अपनी बहन के घर कठूमर कालुका में बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। कालूका से बारात रिजवास पहुंची थी। बारात जाते समय ही शराब का सेवन किया। अक्षय कुमार अधिक शराब पी गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती गई। रात करीब 12 बजे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजनों को पता चला। तब उसे अचेत अवस्था में रात को ही कठूमर से अलवर लाया गया। अक्षय कुमार को महुआ मंडावर अस्पताल में अलवर रैफर करने के बाद यहां तड़के करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। जीजा रामवीर ने बताया कि अक्षय कुमार अपने पिता का इकलौता बेटा था। जो विवाहित है। कॉम्पीटिशन की तैयारी में लगा था।