Aapka Rajasthan

Alwar बुलडोजर के सामने खड़े होकर पुलिस से भिड़े लोग, गिरफ्तार

 
Alwar बुलडोजर के सामने खड़े होकर पुलिस से भिड़े लोग, गिरफ्तार  

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के विवेकानंद नगर सेक्टर 4 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे दीवार को ढहाने गए यूआईटी के दस्ते और पुलिस के सामने कुछ महिला पुरुष आ खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी के सामने खड़े महिला पुरुषों को पकड़ पकड़ खींच लिया और कई जनों को हिरासत में भी ले लिया। बाद में दीवार को ढहा दिया गया। दीवार ढहाने का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि जब उन्होंने प्लॉट लिया तब यह रास्ता बंद था। नक्शे में भी रास्ता बंद दिखा गया था। अब पहुंच वालों के आगे पुलिस रास्ते पर लगी दीवार को ढहाना चाहती थी। जो ढहा दिया। हमनें विरोध किया तो लाठी चला दी।

जेसीबी के सामने बैठ गए महिला पुरुष। - Dainik Bhaskar

सेक्टर 4 निवासी गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि इस कॉलोनी का हमारे पास नक्शा है। जिसमे पीछे का एरिया ब्लॉक है। जहां रास्ता ब्लॉक है उसके पीछे एक मेडिकल संचालक अवतार सिंह का प्लॉट है। जिसने अब यूआईटी के अफसरों से मिलीभगत करके बाउंड्री को तुड़वा दी है। जबकि जब हमने प्लॉट खरीदा था तब भी यह रास्ता बंद था। अब मनमर्जी करते हुए प्रशासन ने एक्शन लिया है। जब हमने विरोध किया तो महिला पुरुषों से बदसलूकी की है। मारपीट तक की है।