Aapka Rajasthan

Alwar में मनाया महाशिवरात्रि पर्व, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

 
Alwar में मनाया महाशिवरात्रि पर्व, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर गोविंदगढ़ उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व के चलते क्षेत्र के मंदिरों में साफ-सफाई के बाद रोशनी से विशेष सजावट की गई। मंदिरों में भगवान महाकाल की आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव गूंजता रहा। सुबह 4 बजे से ही सैमला मोड़ से वनखंडी महादेव तक बच्चों, युवाओं के द्वारा दंडोति लगाई गई। पूरा वातावरण बम बम भोले, हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान शिव भक्तों ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भगवान शिव को आक, धतूरे, बेर, गाजर, मूली अर्पित किए। भगवान का श्रृंगार किया।

बृजेश खेडापति ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक के बाद शिव चालीसा, शिव तांडव स्त्रोत रुद्री आदि के पाठ किए। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की मनौती मांगी। गोविन्दगढ़ कस्बे के खेडापति हनुमान मंदिर, कुंडा हनुमान जी मंदिर, सीताराम मंदिर, गणेश मंदिर , गोविन्द देव जी मंदिर , सहित कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।