Aapka Rajasthan

Alwar सती माता मंदिर के पास बैठा दिखा तेंदुआ, लोगों में डर

 
Alwar सती माता मंदिर के पास बैठा दिखा तेंदुआ, लोगों में डर

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर बानसूर क्षेत्र में लगातार लेपर्ड की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। एक दिन पहले रविवार को रामनगर गांव में लेपर्ड ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया था। वहीं आज गांव महनपुर में सुबह 9 बजे पहाड़ी पर ग्रामीणों को लेपर्ड दिखाई दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह क़रीब 9 बजे महनपुर गांव के पहाड़ी में सती माता के मन्दिर के पास में लेपर्ड दिखाई दिया, जो पहाड़ी की चोटी में पत्थर के ऊपर बैठा हुआ है। एक दिन पहले लेपर्ड ने रामनगर में खेत में पानी के फव्वारे बदल रहे किसान पर हमला कर दिया था। समय रहते दो बाइक सवार युवकों ने दौड़कर किसान को बचाया था। वहीं आज़ महनपुर की पहाड़ी में लेपर्ड होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में मूवमेंट होने से किसान खेतों में जाते हुए डर रहे है। लेपर्ड दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।