Aapka Rajasthan

Alwar लकड़बग्घों को देख पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, पर्यटक ने कैमरे में किया कैद

 
Alwar लकड़बग्घों को देख पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, पर्यटक ने कैमरे में किया कैद

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर एक तेंदुए के पीछे दो लकड़बग्घे पीछे पड़ गए। तेंदुए भागकर पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ से ही गुर्राता रहा लेकिन लकड़बग्घे नहीं भागे। इसके बाद तेंदुआ भी नीचे नहीं आया और पेड़ पर ही बैठा रहा। यह नजारा 'सरिस्का' बाघ अभयारण्य में देखा गया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रवण महेंद्रू ने अपने कैमरे में इसे कैद किया। सफारी पर आए टूरिस्ट भी ये देखकर खुश हुए। नेचर गाइड और सफारी के अन्य लोगों ने माना कि जंगल का यह अदभुद् नजारा है, जिसे बहुत कोशिशों के बाद भी देख पाना मुश्किल होता है। टूरिस्ट के साथ नेचर गाइड नत्थू यादव मौजूद थे।

पेड़ पर तेंदुआ। - Dainik Bhaskar

करीब 30 मिनट तक पेड़ पर रहा तेंदुआ

तेंदुआ करीब 30 मिनट तक पेड़ पर ही रहा। जब लकड़बग्घे चले गए। उसके बाद पेड़ से उतर कर तेंदुआ गया। इस बीच काफी टूरिस्ट ने तेंदुए को पेड़ पर ही देखा। वैसे अलवर सरिस्का में टाइगर की खूब साइटिंग होती है। तेंदुए खूब हैं। बाकी अन्य तरह के वन्यजीव की भरमार है। सरिस्का का जंगल भी बहुत खास है, जो टूरिस्ट को आकर्षित करता है।