Aapka Rajasthan

Alwar भिवाड़ी के गंदे पानी का अंतर्राज्यीय मुद्दा सुलझने की उम्मी

 
Alwar भिवाड़ी के गंदे पानी का अंतर्राज्यीय मुद्दा सुलझने की उम्मी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर मोदी सरकार के 3.0 कार्यकाल में अलवर के नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनने से अलवर की उम्मीदें दोगुनी हो गई हैं। शहर विधायक संजय शर्मा के पास वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भी होने से अब अलवर में सरिस्का के विकास को पंख लगेंगे। 1213 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला सरिस्का वन क्षेत्र देशभर में बाघों के लिए जाना जाता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनने के बाद सरिस्का में पर्यटकों की संख्या तीन गुना बढ़कर करीब नौ लाख सालाना हो गई है। अब पनियाला एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इसके बाद सरिस्का में ज्यादा पर्यटक आएंगे। इसको लेकर सरिस्का के विकास के लिए बड़ी योजना बनाई जा सकती है। इसके साथ ही भिवाड़ी में हरियाणा सरकार के साथ गंदे पानी का अंतरराज्यीय मुद्दा भी सुलझने की उम्मीद है।

दूसरे राज्यों से लाए जा सकेंगे बाघ : सरिस्का में अभी 40 बाघ हैं। इनमें 11 मादा, 14 नर व 15 शावक हैं। इनके अलावा तीन भालू व 400 से अधिक पैंथर हैं। रणथंभौर से आने के कारण सभी बाघों के जीन एक जैसे होते हैं। डीएनए एक जैसा होने से इनके जीन कमजोर होने की आशंका रहती है। लंबे समय से दूसरे राज्यों से बाघ लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इनके जीन मजबूत रहें। - ईएसजेड का मुद्दा सुलझेगा : अलवर में ईएसजेड (इको सेंसिटिव जोन) का मुद्दा लटका हुआ है। इसके कारण औद्योगिक गतिविधियों सहित अन्य गतिविधियां लटकी हुई हैं। इसका भी समाधान होगा। - एलिवेटेड रोड का काम रफ्तार पकड़ेगा : सरिस्का में नटनी का बारां से थानागाजी तक 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस पर करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका बजट केंद्र सरकार को दिया जाना है।

पुनर्वास की प्रक्रिया तेज होगी : सरिस्का में बसे परिवारों के विस्थापन की गति तेज होगी। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सरिस्का से 29 गांवों को विस्थापित किया जाना है। अभी तक पांच गांवों का ही विस्थापन हो पाया है। केंद्र सरकार पैकेज जारी कर सकती है। भिवाड़ी की प्रदूषण समस्या हल होगी : देश का सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी भी अलवर के नजदीक है। भिवाड़ी में औद्योगिक इकाइयों से हो रहे प्रदूषण से पूरा प्रदेश शर्मसार है। इस समस्या से भी निजात मिल सकती है। - भिवाड़ी में गंदे पानी का होगा निस्तारण : भिवाड़ी में गंदे पानी की समस्या हरियाणा व राजस्थान के बीच अंतरराज्यीय मुद्दा बन चुकी है। दोनों राज्यों के बीच कई बार बैठकें हो चुकी हैं। अब इस समस्या का भी समाधान हो सकता है।