Aapka Rajasthan

Alwar गोविंदगढ़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, निकाली रैली

 
Alwar गोविंदगढ़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, निकाली रैली
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर गोविंदगढ़ कस्बे में आज शुक्रवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस महिलाओं से जुड़े मुद्दों को समर्पित किया गया है। दुनियाभर में लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद खास अंदाज में महिला दिवस मनाया जाता है।  नगरपालिका के तत्वावधान में महिलाओं की रैली का आयोजन किया गया ओर चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के कार्डों का वितरण किया गया। वहीं परिवहन विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है।

जेईएन पवन सिंह शेखावत ने बताया कि कस्बे के गांधी पार्क परिसर से नगरपालिका के देखरेख में महिलाओं की रैली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने रैली निकाल कर पूरे कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश दिया यह रैली पूरे कस्बे में से निकलकर वापस नगरपालिका परिसर पहुंची जहां पर चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा सभी महिलाओं का सेहत परीक्षण भी किया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए । कार्यक्रम में Jen पवन सिंह शेखावत, JTA मोहित शर्मा,नितिन,साहुन खान,MIS सुनील, बृजमोहन, ANM योगिता यादव , मेट सुनीता मीना, रीना सहित महिलाएं मौजूद रही।