Aapka Rajasthan

Alwar में आरोपी महिला ने 3 रेप, 2 छेड़छाड़, 1 दहेज उत्पीड़न का मामला करवाया दर्ज

 
Alwar में आरोपी महिला ने 3 रेप, 2 छेड़छाड़, 1 दहेज उत्पीड़न का मामला करवाया दर्ज

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर अरावली विहार थाना पुलिस ने डीग थाने के एसएचओ और जोबनेर थाने के कांस्टेबल को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में 3 युवतियों सहित 4 जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भरतपुर जिले के डीग थाना प्रभारी और जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने के कांस्टेबल की ओर से अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं। दोनों ने महिला के जाल में फंसने के बाद करीब एक करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन पैसे की मांग लगातार बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंचा। पीड़ितों का आरोप है कि महिला ने नशीला पदार्थ पिला कर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड की जा रही थी। वहीं, पीड़ितों ने महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज ब्लैकमेलिंग सहित अन्य 6 मामलों की सूची भी पुलिस को सौंपी है।

2021 में एएसआई के खिलाफ कराया था मामला दर्ज: आरोपी महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर के खिलाफ साल 2021 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में एएसआई रामजीत गुर्जर के निलंबन के बाद न्यायालय ने 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा महिला ने 5 अन्य मामले भी दर्ज करा रखे हैं। उसने अपने पति के खिलाफ भी दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ है। फिलहाल पुलिस अब सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है। 

आरोपी महिला काफी समय से पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र और कांस्टेबल रोहिताश को ब्लैकमेल कर रुपए की मांग कर थी। वह पुलिस इंस्पेक्टर से करीब 90 लाख रुपए और कांस्टेबल से 11 लाख रुपए वसूल चुकी थी। यह राशि आरोपी महिला की ओर से उपलब्ध कराए गए फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम सहित बैंक खातों में डलवाई गई थी। पीड़ितों की ओर से इसकी डिटेल भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि डीग थाने के इंस्पेक्टर महेन्द्र और जोबनेर थाने के कांस्टेबल रोहिताश ने सोमवार को अरावली विहार थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे। इसमें बताया था कि साल 2021 और 2022 में वे इस महिला के संपर्क में आए। इसके बाद ने उनके नंबर लेकर किसी ना किसी बहाने से बातचीत शुरू कर दी। बाद में घर पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी।

कई लोग शामिल

पीड़ितों की ओर से इस मामले में 8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें से पुलिस ने मंगलवार को 3 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला मूल रूप से भरतपुर जिले की डीग की रहने वाली है। पुलिस ने उसके घर से कुछ सामान भी जब्त किया है।