Aapka Rajasthan

Alwar में बदमाशों ने युवक से मारपीट कर पर्स और मोबाइल लूटा, FIR दर्ज

 
Alwar में बदमाशों ने युवक से मारपीट कर पर्स और मोबाइल लूटा, FIR दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर कठूमर थाना क्षेत्र के रामपुरा तसई के निवासी 28 वर्षीय युवक के साथ अज्ञात तीन लोगों ने लूट व जमकर मारपीट की। मान सिंह सैनी ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय नगर अपने घर का सामान लेने के लिए गया था। रात करीब 8:00 बजे के समीप नगर से गांव रामपुरा तसई लौट रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसको घेर लिया। तीनों लोगों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडा और सरिए से मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद मान सिंह का मोबाइल और पर्स में रखे 5 हजार रुपए लूट ले गए। कुछ जरूरी दस्तावेज भी आरोपी लूट कर फरार हो गए।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल मानसिंह। - Dainik Bhaskar

मान सिंह बेहोश पड़ा रहा

मारपीट के बाद मान सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा। तब परिवार के लोगों को फोन कर सूचना दी। उसके बाद नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अब यहां इलाज जारी है। उधर, पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच में लगी है।