Aapka Rajasthan

Alwar में बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता-पुत्र से की मारपीट, एक घायल

 
Alwar में बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता-पुत्र से की मारपीट, एक घायल  

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पड़ोसियों ने पिता-बेटे को बेरहमी से पीटा। बीच-बचान करने आई पत्नी के भी चोटी लगी है। फिलहाल मारपीट का कारण सामने नहीं आया है। मामला अलवर शहर से लगते अरावली विहार थाना इलाके का है।  राजीव गांधी सामान्य हॉस्पिटल में भर्ती घायल भांखेड़ा निवासी छंगा ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह अपने बेटे के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी हाजर, सेकुल, मुद्दीन सहित करीब पांच लोग लाठी-डंडे और फरसी लेकर आए। सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी जयभुना को भी सिर और हाथ में चोट आई है। मारपीट का कोई खास कारण सामने नहीं आया है।

अफीम का दूध मंगवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्वरूपगंज | स्वरूपगंज थाना पुलिस ने अफीम का दूध मंगवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 1 दिसंबर 2023 को पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4 किलो 760 ग्राम अफीम का दूध बरामद एक आरोपी मनालाल को गिरफ्तार किया था। उस मामले में अफीम का दूध मंगवाने वाला आरोपी मोडाराम फरार चल रहा था। इस पर जांच स्वरूपगंज थाना पुलिस को सौंपी। स्वरूपगंज थाना पुलिस ने आरोपी को बालोतरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में मोडाराम पुत्र वीरमाराम देवासी निवासी बालोतरा को गिरफ्तार किया है।