Aapka Rajasthan

Alwar में बदमाशों ने आधी रात की घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग, दो घायल

 
Alwar में बदमाशों ने आधी रात की घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग, दो घायल 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के काकरा गांव में नवजात की छठी की रात के कार्यक्रम में गांव के करीब 10 जनों ने घर में घुसकर फायर किए। डीजे की गूंज के बीच लाठी से और पिस्टल से हमला कर दिया। जिससे एक जने का सिर फट गया। जिसके 14 टांके आए हैं। दूसरे भाई का पैर फ्रैक्चर हो गया। यह घटना सोमवार रात करीब डेढ़ बजे की है। सतवीर गुर्जर ने बताया कि उसके बेटा हुआ था। छठे दिन का कार्यक्रम था। रात को डीजे बज रहा था। तब अचानक करीब 10 जने घर में घुस आए। आते ही सत्यवीर व महेंद्र पर हमला कर दिया। पिस्टल, लाठी से सत्यवीर व महेंद्र को पीटा। महेंद्र के सिर में पिस्टल का बट मारा। वहीं सत्यवीर का पैर फ्रैक्चर हो गया। जिनको पहले किशनगढ़बास के अस्पताल में भर्ती कराया था। अब जिला अस्पताल अलवर में इलाज जारी है।

इस कार के चारों तरफ के कांच तोड़ दिए। फायर करने के निशान भी हैं।

कार पर फायर, पूरी कार तोड़ी दी

सतवीर गुर्जर ने बताया कि आरोपी गांव के शीशराम गुर्जर, सतीश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, महेश गुर्जर रामपाल गुर्जर, लाला राम गुर्जर, श्याम सिंह गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, शेर सिंह गुर्जर सहित करीब 10 से से अधिक लोग आए थे। जिन्होंने घर में घुसकर हमला किया। फरसी, लाठी व पिस्टल से वार किया है। घर के बाहर खड़ी कार पर फायरकिया गया। जिसका निशान भी है। घर के अंदर भी तोड़ फोड़ की। पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी है।