Aapka Rajasthan

Alwar अगर चांद दिखा तो गणगौर पूजा और ईद एक ही दिन होगी

 
Alwar अगर चांद दिखा तो गणगौर पूजा और ईद एक ही दिन होगी
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर रमजान के पाक महीने के साथ ही इस समय गणगौर पूजा भी चल रही है। इसके साथ ही एक अनूठा संयोग भी अप्रेल में बन सकता है। अगर चांद दिखा तो ईद और गणगौर का पर्व भी एक साथ 11 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस बार 9 अप्रेल को यदि चांद दिखाई देता है तो ईद 10 अप्रेल को मनाई जाएगी। यदि चांद 10 अप्रेल को दिखता है तो ईद 11 अप्रेल को मनाई जाएगी। वहीं, गणगौर की बात की जाए तो इस बार 18 दिन गणगौर पूजन चलेगा। इसके बाद 11 को गणगौर का पर्व मनाया जाएगा।

जुमा की नमाज आज

तीसरे जुमा की नमाज शुक्रवार को अता की जाएगी। इसके बाद चौथा जुमा रमजान का अलविदा जुमा होगा। जुमा के अवसर पर शहर के रोड नंबर दो स्थित जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे जुमा की नमाज होगी। मस्जिद के मौलाना मोहम्मद अनस ने बताया कि पहले तकरीर होगी। फिर खूतबा पढ़ा जाएगा। इसके बाद नमाज होगी।

10 को मनेगा सिंजारा

होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी से ही गणगौर पूजा शुरू हो गई है। कन्याएं श्रेष्ठ वर के लिए और सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ 18 दिन तक गणगौर की पूजा कर रही हैं। 10 अप्रेल को सिंजारा पर्व मनाया जाएगा। 11 अप्रेल को गणगौर पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सुहागिन महिलाएं और कन्याएं माता पार्वती और शिवजी की पूजा-अर्चना करेंगी।