Aapka Rajasthan

Alwar में पति ने पत्नी और ससुर को पीटा, महिला आईसीयू में भर्ती

 
Alwar में पति ने पत्नी और ससुर को पीटा, महिला आईसीयू में भर्ती 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर में बुधवार दोपहर कोतवाली थाना इलाके के काशीराम सर्किल के पास नोटेरी कराने आई दो बहन और पिता के साथ उन्हीं के पतियों ने भरे बाजार में मारपीट शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना के बाद में घायल प्रियंका को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। दूसरी बहन पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पिता को भी हल्की चोटें आई। पीड़िता के भाई हितेश पांचाल ने बताया- दोनों बहनों प्रियंका और पूजा की शादी डेढ़ साल पहले हेमंत शर्मा और कपिल शर्मा से गंगापुर सिटी में की थी। इनका पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। अब प्रियंका और पूजा अपने पिता कालूराम पांचाल के साथ काशीराम सर्किल नोटरी कराने आई थी। जहां कपिल और हेमंत और उनके दोनों जीजा एडवोकेट गौरव और उसके भाई ने मिलकर मारपीट कर दी।

आरोपी पक्ष के वकील का कहना है कि 28 फरवरी को दोनों पक्षों को कोर्ट में बुलाया गया था। दोपहर में इनका आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पहले जब इनका विवाद हुआ था तब अलवर से पीहर पक्ष के लोग ससुराल जाकर फैसला कर आए थे, जिसमें सारा दहेज का सामान और जो भी गहने थे वह सब वापस लेने की बात हुई थी। इसके बाद अब 28 फरवरी को इनका कोर्ट में तलाक होना था। इससे पहले बाजार में विवाद हो गया और आपस में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।