Aapka Rajasthan

Alwar में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज

 
Alwar में पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पति-पत्नी ने खेत में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बेटे की बहू ने चाचा को सास-ससुर के खेत से वापस नहीं लौटने के बारे में बताया। इसके बाद दोनों खेत में गए। तब हादसे का पता चला। घटना खैरथल-तिजारा की है। झाड़का गांव के सरपंच शीशराम चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे मनोज जाट (45) और पत्नी सुनीता देवी (42) अपने खेत में पाइप लाइन बदलने के लिए गए थे। रात तक वापस नहीं आए। तब बेटे की बूह ने चाचा को बताया कि मम्मी-पापा खेत से वापस नहीं लौटे हैं। रात करीब डेढ़ बजे परिवार के लोग खेत में पहुंचे। वहां पर दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। दोनों को पहले खैरथल हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रात को ही अलवर जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह दोनों की मौत हो गई।

जिला अस्पताल में मृतक दंपती के परिजन। - Dainik Bhaskar

एक बेटा आर्मी और दूसरा कंपनी में

झाड़का पंचायतके सरपंच शीशराम चौधरी ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा आर्मी में और दूसरा कंपनी में काम करता है। मृतक के दो अन्य भाई राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। खैरथल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। सुसाइड के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।