Aapka Rajasthan

होलिका दहन का समय रहेगा एक घंटा 19 मिनट, जानें कब शुरू होगा शुभ मुहूर्त

 
होलिका दहन का समय रहेगा एक घंटा 19 मिनट, जानें कब शुरू होगा शुभ मुहूर्त

अलवर न्यूज़ डेस्क, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में 24 मार्च की रात्रि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजकर 56 मिनट से रात 11 बजकर 13 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसके साथ ही 25 मार्च को दोपहर साढ़े बारह बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में इस बार 24 मार्च की रात 11 बजकर 14 मिनट से मध्यरात्रि बाद 12 बजकर 33 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

ये रहेगा शुभ मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना शुभ व श्रेष्ठ रहता है। इस बार 24 मार्च की रात 11 बजकर 14 मिनट से मध्यरात्रि बाद 12 बजकर 33 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

छह शुभ योग में होगा होलिका दहन

इस बार 24 मार्च को होलिका दहन के दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, धन शक्ति योग, वृद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना शुभ समृद्धिदायक और धन-ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।