Aapka Rajasthan

मौत पर जाकर खत्म हुआ शराब पार्टी में दोस्तों का मस्ती-मजाक, राजस्थान में चौंकाने वाली घटना

 
मौतपर जाकर खत्म हुआ शराब पार्टी में दोस्तों का मस्ती-मजाक, राजस्थान में चौंकाने वाली घटना

दोस्तों के साथ शराब पीने का शौक इतना खतरनाक हो सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर जिले से सामने आया है। जहां तुलेड़ा में युवकों के बीच चल रही शराब पार्टी में मजाक खतरनाक झगड़े में बदल गया। एक युवक के दोस्तों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है, जहां गांव तुलेड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सुबह युवक अपने ही घर में मृत मिला। उसके शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान हैं। गांव के ही 3 युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 लोगों ने बैठकर शराब पी, उसके बाद...
मृतक के भतीजे राहुल ने बताया कि मृतक अनिल पुत्र चिरंजीराव जाटव गांव तुलेड़ा मजदूरी करता है। फिर ये तीनों अनिल की पिटाई करते मिले, उसके बाद रात करीब 12 बजे अनिल को उसके दोस्त के घर के कमरे में छोड़ गए, तब तक किसी को पता नहीं चला।

इसके अलावा सुबह जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए
गुरुवार सुबह युवक नहीं उठा तो परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद परिजनों को पूरी घटना का पता चला। मृतक के भतीजे ने बताया कि उसने गांव के ही दो युवकों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। मृतक अनिल की शादी 10 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।