Alwar रामगढ़ में लगा निशुल्क नेत्र शिविर, 450 लोगों की जांच की गई
May 25, 2023, 17:00 IST

अलवर न्यूज डेस्क, रामगढ़ कस्बे के श्री सूरजमल स्कूल में आज निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैंप लगाया गया। कैंप में 450 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 50 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
कैंप के आयोजक नत्थी सिंह ने बताया की करीब 5 वर्ष से वह निशुल्क आंखों की जांच के लिए कैंप लगा रहे है।
लेकिन पिछले दो साल कोविड के कारण कैंप नहीं लगाए जा सके। अब फिर कैंप लगाया गया है। इस सत्र का यह पांचवां कैंप है। इस सत्र में गंडूरा, गोविंदगढ़, रामगढ़, मुबारिकपुर और आज यह पांचवा कैंप बड़ौदा मेव में लगाया गया। ऑपरेशन के लिए चयन किए गए 50 लोगों को जयपुर भेजा जाएगा। जहां इनका ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं अब अगला शिविर 21 मई को रामगढ़ में लगाया जाएगा।