Aapka Rajasthan

Alwar घर में गैस लीक होने पर लगी आग, युवक झुलसा

 
Alwar घर में गैस लीक होने पर लगी आग, युवक झुलसा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर तिजारा में एक घर में गैस लीक होने पर आग लग गई। मकान में रहने वाला व्यक्ति सुबह चाय बनाने के लिए उठा तो गैस लीक का पता चला। करीब 3 से 4 मिनट कमरे को खोल दिया। इसके बाद चाय बनाने के लिए गैस को चालू कर दिया, जिससे आग लग गई। बचाव ये रहा कि गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी।

आग लगने से झुलसा व्यक्ति। - Dainik Bhaskar

मामला तिजारा निवासी ललित गुप्ता के मकान का मामला है। वह तड़के चार बजे के आस-पास चाय बनाने के लिए आया। तब पता लगा कि कमरे में गैस लीक हुई है। इस कारण उसने गैस चलाकर चाय बनाने की बजाय स्टॉव चालू कर दिया। जैसे ही स्टॉव चलाया। आग पूरे कमरे की गैस में लग गई। आग में वह 40 पर्सेंट तक झुलस गया। गनीमत रही कि सिलेंडर में आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो जाता। ललित गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका पहले तिजारा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से अलर रैफर कर दिया। ललित की किराने की दुकान है। यह जानकारी घायल के भतीजे अतीश गुप्ता ने दी।