Aapka Rajasthan

Alwar में बेटी के जन्मदिन पर पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

 
Alwar में बेटी के जन्मदिन पर पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,  मौत

अलवर न्यूज़ डेस्क , अपनी 2 साल की बेटी के जन्मदिन पर बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बलवंडका गांव के निवासी सेंटी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सेंटी बेटी का जन्म दिन मनाने के लिए अलवर से केक व अन्य सामग्री लेने आया था। सोमवार देर शाम घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान सेंटी की मौत हो गई। जिसकी 2 साल की बेटी का आज यानी मंगलवार को जन्म दिन है। अब बेटी के जन्मदिन की जगह पिता की अर्थी उठी है। जानकारी के अनुसार सेंटी जाटव (24) पुत्र लीलाराम चचेरे भाई अभिषेक के साथ बेटी के जन्म दिन मनाने के लिए अलवर से कुछ सामान लेकर लौट रहा था। देर शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने बगड़ थाना से आगे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आया गया। अलवर जिला अस्पताल में सेंटी ने दम तोड़ दिया। परिवार में बेटी के जन्म दिन की खुशियों की जगह मातम छा गया।

सेंटी व उसके दोनों बच्चे। बेटी पास में बैठी है और बेटा बगल में है। फाइल फोटो।

सेंटी के चचा छगन राम जाटव ने बताया कि सेंटी की बच्ची का जन्मदिन आज है। वह बेटी को सरप्राइज देने के लिए कुछ गिफ्ट व केक लेने अलवर आया था। यहां से लौटते समय बाइक को टक्कर मार दी। सेंटी के घर में डेढ़ महीने पहले ही बेटा जन्मा है और दो साल की बेटी है। वह खुद मिस्त्री था। अब घर में मातम छा गया। बेटी अपने पिता की याद में मायूस हैं। बेटी के जन्मदिन के दिन पिता की चिता जली है। जिससे पूरे गांव में शोक छा गया।