Aapka Rajasthan

Alwar जिले में बिजली गिरने से किसान की मौत, 20 मीटर दूर खड़ा एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बचा

 
Alwar जिले में बिजली गिरने से किसान की मौत,  20 मीटर दूर खड़ा एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बचा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के मीनापुरा गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे खेत में खड़े 38 वर्षीय किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई. उससे करीब 20 मीटर की दूरी पर एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। जो बच गया दोनों साथ-साथ खेत पर गए थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक का शहर फट गया। बीच से ऊपर से नीचे तक फाड़ डाला।

बांदीकुई के श्याम सिंह पुरा गांव निवासी 38 वर्षीय विनोद मीणा अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के मीना पुरा गांव में बंटाई पर खेती करते हैं. विनोद मीणा शनिवार सुबह गांव के सुरेंद्र के साथ खेत पर गया था। जब विनोद मीणा खेत में नीम के पेड़ के पास खड़ा था। तभी अचानक उस पर बिजली गिरी। उस वक्त साथ वाला करीब 20 मीटर की दूरी पर था। जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव के लोगों ने बताया कि विनोद मीणा का खेत गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर है. खेत में कपास है। जो देखने के लिए सुबह ही निकल गए। खेत में पहुंचकर विनोद जब नीम के पेड़ के पास पहुंचा तो अचानक बिजली गिरी। जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया और बीच में ही फट गया। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनोद मीणा अपनी पत्नी के साथ रहता था। जिनके कोई संतान नहीं थी। शव परिजनों को सौंप दिया गया।