Aapka Rajasthan

Alwar नगर निगम के चुनाव पुराने परिसीमन से ही होंगे

 
Alwar नगर निगम के चुनाव पुराने परिसीमन से ही होंगे

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर नगर निगम के चुनाव फिलहाल पुराने परिसीमन से ही होंगे। सरकार ने जिन निकायों के परिसीमन के आदेश दिए हैं, उसमें अलवर नगर निगम शामिल नहीं है। इससे पार्षदों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग परिसीमन के लिए सरकार के स्तर पर दबाव भी बना रहे हैं ताकि कुछ एरिया नगर निगम के दायरे में आ जाए। इस पर भी निर्णय इसी माह के आखिरी सप्ताह तक हो सकता है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने करीब 5 साल पहले नगर निगम के 50 वार्डों का परिसीमन करके इन्हें 65 कर दिया। चुनाव भी नए परिसीमन के ही मुताबिक हुए थे। आरोप लगे थे कि नियमों को ताक पर रखा गया और वार्ड छोटे कर दिए गए। कुल मिलाकर 65 वार्डों के चुनावों में करीब 400 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। अब अक्टूबर में फिर से चुनाव होने जा रहे हैं। नए निकायों में परिसीमन करवाया जा रहा है। उच्चीकृत निकायों को भी इसमें रखा गया। कांग्रेस के राज में जिन नए निकायों का परिसीमन हुआ था, उनकी भी समीक्षा की जा रही है, लेकिन अलवर निगम को इस दायरे में नहीं रखा गया। सूत्रों का कहना है कि निगम के चुनाव पुराने परिसीमन से ही होंगे। एक अधिकारी का कहना है कि परिसीमन यदि होना भी होगा तो इसी माह में सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। सितंबर में आचार संहिता लग जाएगी।