Aapka Rajasthan

शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, दर्दनाक मौत; 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 
शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने खाया जहरीला पदार्थ, दर्दनाक मौत; 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र के मूंगस्का इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में पांच बेटियां और एक बेटा समेत कुल छह बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में ड्राइवर ने यह कदम उठाया।

इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी गहराने लगा है।