Aapka Rajasthan

Alwar जिला सामान्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण दो चरणों में 6 एवं 22 अप्रैल को

 
Alwar जिला सामान्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण दो चरणों में 6 एवं 22 अप्रैल को

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिला समान परीक्षा के तहत कक्षा 9 व 11 के प्रश्न पत्रों का वितरण दो चरणों में होगा। प्रभारी संजीव नरूका ने बताया कि पहले चरण के प्रश्न पत्रों का वितरण 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से राजकीय नवीन उमावि से होगा। उसके बाद दूसरे चरण के प्रश्न पत्रों का वितरण 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को दो चरणों में बांटा जाएगा। राजकीय नवीन उमावि से यह प्रश्न पत्र 460 सरकारी स्कूल बने संगम केंद्रों को दिए जाएंगे। वहां से 1020 स्कूलों को इन प्रश्न पत्रों को संबंधित संगम केंद्र वितरित करेंगे।

मॉड्यूलस एकेडमी अलवर में नए बैच आज से

अलवर मोती डूंगरी स्थित मॉड्यूलस एकेडमी में सोमवार से जेईई व नीट के नए बैच शुरू होने जा रहे हैं। संस्थान ने अलवर शहर में जेईई मेन में 99.97 परसेंटाइल व नीट में 680 नंबरों के साथ शहर का आज तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। मॉड्यूलस एकेडमी ने अलवर को आईआईटी और एनआईटी में 150 से अधिक चयन के साथ 416वीं रैंक दिलाई है।  नीट में 680 नंबर के साथ शहर को 14 डॉक्टर दिए हैं। संस्थान ने अलवर में जेईई व नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए शहर में ना केवल प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार किया है बल्कि अपने उच्च शैक्षिक स्तर से शहर को इन प्रतियोगिताओं की तैयारी के हब के रूप में स्थापित करने में महती भूमिका निभाई है।

140 लोगों को दी मासिक सहायता

अलवर संतोष कुमार जानकारी देवी अरोड़ा धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रविवार को अपनाघर आश्रम में मासिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य ट्रस्टी संतोष अरोड़ ने बताया कि चिह्नित 140 लोगों को 300 -300 रुपए, चाय व चीनी के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर जानकी देवी अरोड़ा, सिमरन, डॉ. अशोक गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, केके खंडेलवाल, डॉ. गजेंद्र सिंह, कविता यादव, सुरेंद्र सोनी, अशोक मेठी, अशोक आहूजा उपस्थित थे। अगला कार्यक्रम 28 अप्रैल को होगा।