Aapka Rajasthan

महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिरो में गूंजे भोले नाथ के जयकारे

 
महाविरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिरो में गूंजे भोले नाथ के जयकारे

अलवर न्यूज़ डेस्क, महाविशरात्रि का पर्व आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मुख्य मंदिरों के साथ गली-मोहल्लों में बने शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग सहित अन्य विशेष योग होने से भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। कोई जल से तो कोई पंचामृत और विभिन्न फलों के रस से अभिषेक कर प्रभु को आक, धतूरा, बेर, गाजर अर्पित कर रहा है। इसके लिए शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी आज

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसलिए शिवरात्रि पर्व का भी विशेष महत्त्व बढ़ गया। क्योंकि भगवान शिव को अर्धनारीश्वर भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज उत्साह से मनाया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आज के दिन रोडवेज़ बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। हालाँकि, महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस में निःशुल्क होने से बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ शिवरात्रि की वजह से कम रही है। इस अवसर पर विभिन्न जगह महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है की शाम तक महिला यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है