Alwar करंट से गाय की मौत, 2 युवक बाल-बाल बचे

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के रैणी में रात को आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर जल गया। वहीं अलवर शहर में बारिश के बाद सड़क पर लगे खंभे के तार छूने से गाय की मौत हो गई। दो युवक बाल-बाल बच गए।रैणी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी हरकेश मीना के छप्पर में बिजली गिरने से आग लग गई। छप्पर में रखा घरेलू सामान जल गया। रात को दमकल की टीम ने आग को बुझाया। छप्पर में कोई नहीं था। वरना जनहानि भी हो सकती थी।
अलवर शहर के मालवीय नगर में रोड पर खंभे के तार निकले पड़े थे। जिनको छूने से गाय की मौत हो गई।अलवर शहर के मालवीय नगर में वंडर हाइट के पास रोड पर खंभे के तार खुले पड़े होने के कारण करंट से गाय की मौत हो गई। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि जगन्नाथजी के मेले के बाद से तार खुले पड़े हुए थे। जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब बारिश का मौसम है। इन तारों को छूने से गाय की मौत हो गई। दो युवक भी बाल-बाल बच गए। जो गाय को झटका लगने के बाद आसपास पहुंचे थे। लेकिन उनका बचाव हो गया।