Alwar जिले में रात में फिर बढ़ी ठंड, पारा 3 डिग्री गिरा
अलवर न्यूज़ डेस्क, मौसम साफ होने और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है और एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। गुरुवार को अलवर शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई जबकि अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को बारिश और ओलावृष्टि तथा 12 से 15 जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिन में ठंडी हवा नहीं चलने के कारण दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई।
दोपहर के समय धूप ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं हो पाई। उधर बहरोड़ में लगातार चल रही शीतलहर के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। बीती रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन का तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि शीतलहर के असर के कारण दिन में ठिठुरन रही और सुबह-शाम गलन का अहसास जारी है। गुरुवार सुबह कोहरे से राहत मिली और दृश्यता अच्छी रही। दिन में शीतलहर नहीं चलने से खिली धूप ने राहत दी। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में छाए घने कोहरे का असर कम हुआ।