Aapka Rajasthan

Alwar व भिवाड़ी की आबोहवा में हुआ सुधार, मिली राहत

 
Alwar व भिवाड़ी की आबोहवा में हुआ सुधार, मिली राहत
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर मार्च में हवा की तेज गति के चलते धूल के कण से लेकर धातु कण और गैसें एक जगह नहीं रुक पा रही हैं। यही कारण है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों की आबोहवा में सुधार हुआ है। एक्यूआई के ग्राफ में गिरावट आई है। प्रदेश के 16 जिलों की आबोहवा का ग्राफ 200 से नीचे है। सात जिलों का एक्यूआई ग्राफ 100 से नीचे आ गया है। अब लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिल रही है। पिछले 10 दिनों से अलवर और भिवाड़ी का एक्यूआई 200 से ऊपर नहीं जा पा रहा है। वहीं, शुक्रवार को अलवर का एक्यूआई 82 और भिवाड़ी 132 पर रहा। सांस रोगियों को इससे राहत मिल रही है।

धौलपुर में सबसे अधिक प्रदूषण और राजसमंद में सबसे कम

प्रदेश में प्रदूषण का ग्राफ ऊपर-नीचे हो रहा है। राजस्थान के कई जिले ऐसे हैं जिनका एक्यूआई के ग्राफ में अधिक बढ़ोतरी नहीं होती है। वर्षभर एक्यूआई स्तर 200 से ऊपर नहीं पहुंच पाता है। इसमें अधिकांश जिले पहाड़ी इलाके के शामिल हैं। जहां का वातारण पेड़-पौधों के कारण शुद्ध रहता है। शुक्रवार को राजस्थान का धौलपुर जिला 180 एक्यूआई स्तर पर रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है और राजसमंद का एक्यूआई स्तर केवल 67 दर्ज किया है। अलवर का 82, चूरू 99, झुंझुनूं 99, सिरोही 90 दर्ज किया गया है। वहीं, आगामी दिनों में तापमान के साथ-साथ ही एक्यूआई स्तर में बढा़ेतरी हो सकती है।