अलवर में CBSE 10वीं का शानदार रिजल्ट, दीपल बनी जिला टॉपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें अलवर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल जिले में दीपल ने 98.6% अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
वहीं, शहर की एक और मेधावी छात्रा वैष्णवी मुदगल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि वैष्णवी ने सोशल साइंस विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। सफल छात्रों का स्कूलों में सम्मान किया गया और शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत की सराहना की। अभिभावकों ने बच्चों की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीपल और वैष्णवी दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। उनका कहना है कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
इस साल CBSE 10वीं के परिणाम में जिले के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिससे अलवर की शैक्षणिक उपलब्धि और मजबूत हुई है। अब छात्र आगे की पढ़ाई के लिए अपनी पसंदीदा स्ट्रीम चुनने की तैयारी में जुट गए हैं।
