Aapka Rajasthan

Alwar में बच्चे पर गिरा खौलता पानी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 
Alwar में बच्चे पर गिरा खौलता पानी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

अलवर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर के नगर क्षेत्र के समीप जालूकी थाना के सेमला कला गांव में उबलता पानी गिरने से 3 साल के बालक की मौत हो गई। झुलसने के बाद बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता साहून खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे के समीप उनका 3 साल का बेटा आरिज अपने घर के आंगन में खेल रहा था। वह खेलते खेलते चूल्हे के ऊपर बर्तन में गर्म पानी तक पहुंच गया। खेल-खेल में उसने भगोने पर झपटटा मारा। तब उबलता पानी उसके ऊपर आ गिरा। जिससे वह काफी झुलस गया। बाद में बच्चे को अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां शुक्रवार शाम तक बच्चे की तबीयत में कुछ सुधार हुआ था। लेकिन रात को तबीयत बिगड़ती गई। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मृतक तीन साल का आरिज। - Dainik Bhaskar

परिवार के लोग नमाज पढ़ने गए थे

जिस समय बच्चा गर्म पानी से झुलसा उस दौरान घर में सिर्फ बच्चे का पिता और भुआ मौजूद थी। बाकी लोग नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही बच्चा चिल्लाया तो तुरंत भाग के पिता साहून खान ने बच्चे को संभाला। वह काफी झुलस गया था। शाहुन खान का विवाह करीब 6 साल पहले हुआ था। जिसके यह इकलौता बेटा था।