Aapka Rajasthan

Alwar जमीन विवावद को लेकर रिश्तो में बहा खून, दो घायल

 
Alwar जमीन विवावद को लेकर रिश्तो में बहा खून, दो घायल 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमली दिलावर गांव में भाइयों के बीच जमीनी विवाद में लाठी, सरिए चल गए। जिसमें एक भाई का सिर फोड़ दिया। जिसके 20 टांके आए हैं। उसकी पत्नी के गले में गंभीर चोट है। जिसे जयपुर रैफर किया गया है। एक दादा की दो पत्नी के बच्चों के परिवार में जमीन का झगड़ा है। घायल राहुल खान ने बताया कि उनके दादा शहबाज खान के दो पत्नी हैं। जिनमें एक पत्नी का लड़का उसका पिता हनीफ खान है। दूसरी सौतेली दादी के दो लड़के हैं। राहुल खान ने बताया कि सौतेली दादी के जो दो लड़के हैं वह मेरे पिता हनीफ और मुझे जान से मार कर पूरी जमीन हड़पना चाहते हैं।

अस्पताल में घायल हनीफ खान। - Dainik Bhaskar

इसी जमीन को लेकर एक माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे की समीप वे ट्रैक्टर लेकर आए और हमारे रास्ते को जोतने का प्रयास कर रहे थे। जिस समय मेरे पिता हनीफ उन लोगों को रोकने लगे। मेरी सौतेली दादी के लड़के हुसैन, कासम और उनके बच्चे जाकर जहीर, शाहिद, सायरा ने एक राय होकर मेरे पिता और मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव करने मेरी मां गुजरी आई तो उसके गले पर गहरी चोट दी। पिता हनीफ खान के सिर में करीब 20 टांके आए हैं। मां के गले में गहरा घाव आया है। जिसे अलवर से भी जयपुर रैफर कर दिया गया। जिसकी हालत नाजुक है। बहन से भी मारपीट की है। उसके गले से सोने चेन व मोबाइन छीन ले गए।पुलिस को रिपोर्ट दी है।