Aapka Rajasthan

Alwar में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी चैन, मामला दर्ज

 
Alwar में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी चैन, मामला दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर हरियाणा से बहरोड़ देवरानी के पास कपड़े खरीद करने आई महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस थाने में सूचना दी गई। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव जालियावास की रहने वाली महिला मनोज देवी (37) पत्नी संजय यादव आज सुबह अपनी देवरानी सरकारी शिक्षिका शुभांता के पास आई थी। आज रविवार का अवकाश होने से दोनों देवरानी जेठानी मुख्य बाजार चूड़ी मार्केट में सामान खरीद करने के लिए चली गई। सामान खरीद करने के बाद वापस आ रही थी।

इसी दौरान बाबा नारायणदास कॉलेज को जाने वाले मोड़ के पास एक बाइक पर युवक आया और उसने मनोज देवी के गले पर हाथ डाला। महिला ने समझा कि कोई परिचित होगा। वह उसे देख पाती, इससे पहले ही गले से चेन टूट गई। जो करीब ढाई तोले की थी और उसके अंदर सोने का लॉकेट भी था। जैसे ही बाइक सवार चेन लेकर भागा तो महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और मदद मांगी। इसकी सूचना सरकारी शिक्षिका शुभांता ने अपने पति शत्रुघन यादव को दी। वह बहरोड़ में जनता ट्रांसपोर्ट कंपनी का काम करता है। मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तोड़ी गई चेन की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।