Aapka Rajasthan

Alwar बमें भागवत कथा शुरू, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

 
Alwar बमें भागवत कथा शुरू, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर बहरोड़ के अमेरिकन कॉलोनी में संगीतमय कथा आज से प्रारंभ होगी। इससे पहले कॉलोनी की 51 महिलाओं द्वारा शहर के प्रमुख सड़क मार्ग से कलश शोभायात्रा निकाली गई। मोहन शर्मा और सुशील यादव ने बताया कि संगीतमय भागवत कथा का वाचन वृंदावन के पंडित सतीश दीक्षित महाराज के द्वारा किया जाएगा। कथा का वाचन दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। बुधवार को सुबह महिलाओं द्वारा अमेरिकन कॉलोनी से कलश यात्रा निकाली गई, जो पटेल नगर, राजमहल पैलेस के सामने, स्टेडियम के सामने होते हुए भृर्तहरि मंदिर के सामने निकलकर वापस कथा स्थल पहुंची। इस दौरान संतोष देवी, सीमा तिवाड़ी, मीना भारद्वाज, विमल यादव, अनीता राणा, अन्नू मिश्रा, अर्चना, सुनीता, रितु शर्मा, कृष्णा देवी, धनपति देवी, लता मौजूद रहे।