Aapka Rajasthan

Alwar का पहला पिंक टॉयलेट नेहरू पार्क में शुरू, महिलाओं को लाभ

 
Alwar का पहला पिंक टॉयलेट नेहरू पार्क में शुरू, महिलाओं को लाभ

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  शहर के नेहरू पार्क में बना अलवर का पहला अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट बुधवार से शुरू हो गया। करीब 50 लाख की लागत से बना पिंक टॉयलेट बड़े महानगरों की तर्ज बनाया गया है। इसमें लगाई गई टाइल्स, रंग पेंट सहित अन्य सामान पिंक कलर में हैं, इसलिए इसे पिंक टॉयलेट नाम दिया गया है। इसमें एसी के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। यहां महिलाओं के लिए गर्म व ठंडे पानी की सुविधा, चेंजिंग रूम, बच्चों को दुग्धपान कराने व बच्चों के कपड़े सुखाने आदि के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि पिंक टॉयलेट के संचालन की जिम्मेदारी अभी आगामी 6 माह के लिए सुलभ संस्थान को दी गई है। इसमें सुरक्षा गार्ड सहित सभी कर्मचारी भी महिला ही लगाए गए हैं। गौरतलब है कि नेहरू गार्डन में पिंक टॉयलेट बनाने के बाद विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इसका उद्घाटन तो कर दिया था, लेकिन इसके बाद इसे शुरू नहीं किया गया था। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद नगर विकास न्यास की ओर से इसे शुरू कर दिया गया है।