Aapka Rajasthan

Alwar अब शहर भरेंगे विकास की उड़ान, 2051 के लिए बन रहा टाउन प्लान

 
Alwar अब शहर भरेंगे विकास की उड़ान, 2051 के लिए बन रहा टाउन प्लान
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  जिले के नए नगरीय निकायों के विकास का खाका प्रदेश सरकार खींचने जा रही है। बानसूर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, बड़ौदामेव, बहादुरपुर, थानागाजी व किशनगढ़बास कस्बे का टाउन प्लान-2051 बन रहा है। यह काम इसी साल पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही जोनल प्लान भी बनाने की तैयारी है। इस प्लान के बनने से सुनियोजित विकास होगा। कस्बों की सूरत सुधरेगी। पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश में बड़ी संख्या में नगरीय निकाय बनाए। अलवर में भी गोविंदगढ़, नौगांवा, मुबारिकपुर, कठूमर, बर्डोद नगर पालिकाएं बनीं। पूर्व में बानसूर, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, बहादुरपुर, रामगढ़ आदि बनाई गईं। नगरपालिका बनते ही अब कस्बों के विकास का खाका खींचा जाना है ताकि उसी दिशा में विकास हो सके। यूआईटी ने अपने अधिकार क्षेत्र में ये प्लान तैयार किया हुआ है। उसी तरह कस्बों का प्लान बन रहा है। डीटीपी संध्या सैनी का कहना है कि टाउन प्लान बनाया जा रहा है।

आवासीय व कॉमर्शियल भवनों के लिए जगह तय होगी।

प्रमुख मार्ग कहां से गुजरेंगे और कस्बे के आंतरिक मार्गों को कहां से जोड़ा जाएगा।

ग्रीनबेल्ट तय होगी। हरियाली के लिए पार्क आदि बनेंगे।

कस्बों के आसपास मॉल, अन्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भी स्थान निर्धारित होगा।

कॉलोनाइजर्स कॉलोनी कहां काट सकेंगे, ये भी निर्धारण होगा

नगरपालिकाओं का दायरा कितना बड़ा होगा, ये भी तय होगा

आवास आदि बनाने के लिए बाकायदा नक्शा आदि पास करवाने होंगे।